पडरौना: कुशीनगर BSA के खिलाफ हाईकोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, मचा हड़कंप
कुशीनगर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. रामजियावन मौर्या के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होने का सख्त निर्देश दिया है। इस कार्रवाई का आधार सेवानिवृत्त शिक्षक शंभु राव की याचिका है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि सेवा निवृत्ति के बाद उन्हें देय भुगतानों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।