मंदसौर: मकान में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा घर में कबाड़ भरा हुआ था
मंदसौर शहर के बालागंज स्थित धनगर मोहल्ले में गुरुवा देर रात मकान में भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही नगर पालिका का दमकल दल और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस मकान में आग लगी थी, वहां बड़ी मात्रा में रद्दी, कचरा और अन्य कबाड़ का भंडारण किया गया था।