तिर्वा: शुक्ला कालोनी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की साड़ियां जलकर हुई राख
Tirwa, Kannauj | Apr 11, 2026 कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे के शुक्ला कालोनी में शनिवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्ला कालोनी निवासी संतोष, जो साड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं, ने बड़ी मात्रा में साड़ियां अपने घर में रखी हुई थीं। शनिवार दोपहर करीब 4 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई।