उमरेठ: बिजोरिगुमाई में बाईक की टक्कर से वृद्ध की मौत
बाईक सवार युवक और महिला भी घायल
परासिया उमरेठ मार्ग पर बिजोरिगुमाई में बाईक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार को दो बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक बिजोरी गुमाई का निवासी था। हादसा बिजोरी गुमाई तिराहे पर हुआ। 70 वर्षीय गोपीचंद मरकाम साइकिल से उमरेठ गए थे। उमरेठ से रात में साइकिल से वापस लौट रहे थे । गोपीचंद हमेशा साइकिल से ही आना-जाना करते थे।