किशनगंज: टूटी बिजली लाइन से गेहूं के खेत में लगी आग, हार्वेस्टर के हेल्पर झुलसे
जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली भंवरगढ के नाहरगढ़ रोड स्थित एक खेत में विद्युत आपूर्ति लाइन का तार टूटने से मंगलवार को आग लग गई। उस समय नरेंद्र नागर के खेत में गेहूं की कटाई चल रही थी। करंट की चपेट में आने से हार्वेस्टर मशीन का हेल्पर भीम सिंह सरदार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।