अनूपपुर: भालूमाड़ा में पीपल के पेड़ से धामन सांप का रेस्क्यू किया गया
शुक्रवार 29 मई 2026 को भालूमाड़ा स्थित पुराने गेस्ट हाउस के पीछे मजिस्ट्रेट बंगले परिसर में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ पर एक धामन सांप दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्पमित्र संतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे और पेड़ पर चढ़कर जोखिम उठाते हुए सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। बताया गया कि सूचना वन विभाग के बीट गार्ड ने जानकारी दी।