गिरिडीह: पचंबा: 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाने की कोशिश की, गंभीर हालत में सदर अस्पताल के ICU में भर्ती
पचंबा क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शुक्रवार को 4 बजे छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। फिलहाल छात्रा बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती है। बताया गया कि समय रहते उसके घरवाले ईसे लेकर पहले साइ हॉस्पिटल पहुंचे। वहां भर्ती न लेने के बाद इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।