बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह गौतम लाइन होटल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक सन्नी कुमार का मौत हो गया है।वही इस घटना में एक युवक सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।बाइक में तीन युवक सवार थे।शनिवार समय लगभग सुबह साढ़े सात बजे बताया गया कि बाइक सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस कारण घटनास्थल पर ही एक युवक सन्नी कुमार की मौत हो गई।