शनिवार के दिन 2 बजे मखदुमपुर निर्वाचन कार्यालय में अंचलाधिकारी रंजीत उपाध्याय ने भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार लगाया ।जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी नए सात मामले आए, वही पुराने दो मामले को निष्पादन कराया गया। इस बाबत अंचलाधिकारी ने बताया कि राज सरकार के निर्देश पर जनता दरबार लगाया जाता है।