लाडपुरा: विज्ञान नगर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही एक पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
Ladpura, Kota | May 27, 2024 विज्ञाननगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज अवैध हथियार के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।आरोपी की कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। सीआई सतीश चौधरी ने बताया कि आरोपी शाहरुख हुसैन संजयनगर इलाके का निवासी है और अनंतपुरा इलाके के घोसी मोहल्ला में निवास करता है।आरोपी के खिलाफ पहले से अवैध हथियार, जानलेवा हमला, जैसे 07 गंभीर मामले दर्ज।