मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, पेड़ जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मऊरानीपुर क्षेत्र के खिलारा पावर हाउस अंतर्गत ग्रामीण इलाके में शॉर्ट सर्किट के चलते खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे खेत में खड़ा पेड़ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।