सांगानेर: दहमी कला में ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के बाद भड़की आग, चिंगारी से 3 दुकानों में लाखों का नुक़सान
बगरू क्षेत्र स्थित दहमी कला गांव में ट्रांसफार्मर में हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लगने का मामला सामने आया हैं। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों ने पास स्थित तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आस पास के इलाके मे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई