मंडला: बम्हनीबंजर स्वास्थ्य केंद्र में दवा काउंटर बंद रहने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई: CMHO
Mandla, Mandla | Mar 25, 2026 बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर अव्यवस्था का मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच और परामर्श के बाद भी मरीजों को दवा नहीं मिल सकी। दवा काउंटर पर ताला लटका होने से मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बुधवार की शाम पांच बजे डॉ डीजे मोहंती ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार एवं स्वास्थ्य टीम को मौके जांच की है।