रीठी: लाटपहाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो घायल
Rithi, Katni | May 7, 2026 कटनी-दमोह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाट पहाड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,