रामगंजमण्डी: हिरियाखेड़ी हाईवे पर ट्रेलर ने अचानक लिया यू-टर्न, बाइक के नीचे घुसने से खीमच के युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
रामगंजमंडी के हिरियाखेड़ी हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा ट्रेलर चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक डिवाइडर से गाड़ी मोड़ने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे फंस गए। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्की गंभीर घायल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हाइवे टीम से मिली जान