बहराइच: महाराजगंज तराइ कस्बे में दो बाइकों की टक्कर, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई कस्बे में बाइक सवार की दूसरी बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।