माखन नगर: माखन नगर स्थित शासकीय सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास भवन पर गिरा आम का पेड़ बड़ा हादसा टला
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 8, 2026
क्षेत्र में फ्री मानसून की पहली दस्तक के साथ मौसम ने अचानक करवट ली तेज आंधी और बारिश ने जहां आम जीवन को प्रभावित किया वहीं माखन नगर स्थित सीनियर जनजाति बालक छात्रावास भवन पर एक आम का पेड़ गिर गया हादसे में भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उस समय छात्रावास में कोई छात्र मौजूद नहीं था। छात्रावास में अवकाश होने के कारण बच्चे घर गए थे।