मांझी: अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में आक्रोश
Manjhi, Saran | Apr 24, 2026 मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध देवनाथ प्रसाद की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वे अपने घर के सामने चापा कल पर हाथ पैर धो रहे थे तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। उन्हें तुरंत मांझी सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया रास्ते में मौत हो गई