हेरहंज: ऑटो के धक्के से महिला घायल, बालूमाथ सीएचसी में ईलाज जारी
बालूमाथ पुरानी बस पड़ाव के समीप सोमवार संध्या ऑटो के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के बीजरा गांव निवासी महेश ठाकुर की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों कि सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है, जहां डॉक्टर अशोक कुमार की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।