इस्माइलपुर: नवगछिया से तीन हज यात्री रवाना, भावभीनी विदाई दी गई
इस वर्ष नवगछिया से तीन हज यात्री मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए। मुमताज मोहल्ला के अयूब अली एवं तेतरी के मो. रियाज अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर निकले। नवगछिया स्टेशन से गरीब नवाज एक्सप्रेस द्वारा रवाना हुए हाजियों को विदाई देने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत कर बिदाई दी।