डलमऊ: सुरजीपुर नहरिया के पास अनियंत्रित ट्रक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, महिला की हालत गंभीर
रविवार को समय लगभग 11 बजे डलमऊ फतेहपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक के ड्राइवर अनमोल शर्मा ने के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पूरे बघेलन थाना डलमऊ की रानी देवी को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।