अनूपगढ़: अनूपगढ़ गांव 17ए में एफसीआई के गोदाम पर किसानों और व्यापारियों ने किया हंगामा
गांव 17 ए में स्थित एफसीआई के शक्ति गोदाम पर किसानों और व्यापारियों के द्वारा आज जमकर हंगामा किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने आज शनिवार शाम 5:30 बजे बताया कि सरकार के द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 8.50 लाख खाली बैग भिजवाए है। इस बारदाने को एफसीआई के अधिकारी ने अन्य खरीद केंद्रों पर भिजवा रहे हैं जिसका विरोध किसान कर रहे है।