छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 13 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट भवन जगदलपुर के “प्रेरणा सभा कक्ष” में जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक तथा सदस्य सुश्री दीपिका शोरी, श्रीमती ओजस्वी मण्डावी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और श्रीमती सरला कोसरिया संभाग स्तरीय कुल 84 प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।