प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के झिरी शिवधाम मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान निकली शिवलिंग दर्शन करने उमड़ी श्रृंखलाओं की भीड़
मुलताई के प्रभात पट्टन क्षेत्र स्थित झिरी शिवधाम मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान जमीन के भीतर शिवलिंग जैसा स्वरूप मिलने से क्षेत्र में आस्था का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार मंदिर समिति द्वारा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास उस स्थान पर खुदाई करा