सहारनपुर: माहीपुरा के सामने पेड़ में लगी आग, फायर टीम की सतर्कता से बची हरियाली, पर्यावरण संदेश मजबूत
देहरादून रोड पर माहीपुरा के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक हरे-भरे पेड़ में सोमवार दोपहर 2:00 बजे अचानक आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में भड़की तेज लपटों ने राहगीरों में दहशत पैदा कर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुशल कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया।