ताराटांड थाना के नीमाटांड के पास उसरी नदी में पत्थर के बीच मिला अज्ञात शव, थाना प्रभारी ने किया ज़ब्त
Gandey, Giridih | Aug 29, 2025
ताराटांड थाना क्षेत्र के नीमाटांड के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उसरी नदी में पत्थर के बीच फंसे एक अज्ञात शव मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी सदलबल मौके पर पहुँच शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु शव को गिरिडीह सदर भेज दिया।इसकी जानकारी ताराटांड थाना के थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी ने शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दी।