कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने डुंगरिया में संचालित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के लिए छाया, पानी, चारे आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।उन्होंने निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।