हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के सामान सहित चोर को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2025 जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को देहात क्षेत्र के ग्राम चिरौली निवासी गीता पत्नी जयविंदर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि गांव निवासी अभियुक्त सचिन ने अपने एक साथी के साथ उनके घर से मोबाइल, आभूषण व नगदी चोरी की गयी। इस संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना को० देहात पर नामजद केस पंजीकृत किया गया ।