हरदोई: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, एक पुत्र घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मलिहामऊ के पास हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ के पास बाइक सवार पिता और उसके दो पुत्रों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल पिता और उसके एक पुत्र को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में दोनों की मौत हो गई। बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।