फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप स्थित राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी पुस्तकालय वाचनालय परिसर में राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार की देर शाम 7 बजे उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पद्मश्री से अलंकृत राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की रचनाएं देश प्रेम से ओत-प्रोत रही है।