रायबरेली: नहरिया गांव में सीमांकन में अवैध कब्जा साबित होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
आज दिनांक 5 जनवरी रविवार दोपहर 3 बजे सीमांकन करने के बाद अवैध कब्जा साबित होने के बाद भी,दबंगो के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा पुलिस व जिलाधिकारी रायबरेली से दूरभाष के माध्यम से की है। उक्त मामले में उप जिलाधिकारी द्वारा भूमि का सीमांकन किया गया। जिसमें अवैध कब्जा साबित हुआ था।आदेश के बाद भी दबंग मानने को तैयार नही है।