रामसनेही घाट: मखौड़ा धाम से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा का पहला जत्था अलियाबाद पहुंचा, भव्य स्वागत किया गया, पुलिस बल तैनात रहा
बस्ती जनपद के मखौड़ा धाम से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा का पहला जत्था सोमवार की सुबह अलियाबाद पहुंचा जहां पर साधु संतों का भव्य स्वागत किया गया है।परिक्रमा के दौरान पूरा मार्ग राम नाम के जयकारों से गूंज उठा।सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर जलपान की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था में दरियाबाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार आलियाबाद चौकी इंचार्ज राकेश तिवारी मौजूद रहे।