नेशनल हाईवे-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर पुलिस जांच में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा खुलासा हुआ है। बोलेरो वाहन को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो से अवैध शराब तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया था।