पातेपुर के हरलोचनपुर थाना की पुलिस ने कारगिल चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से 9.53 लाख रुपए बरामद किया है। पुलिस ने रुपए को जब्त करने के साथ ही वैन के चालक पप्पू कुमार को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद चालक को थाने से वैन के साथ शनिवार की शाम 6 बजे छोड़ दिया है। पुलिस पैसा के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।