बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम पंचायत भाटाकोकड़ी में आयोजित लोकार्पण एवं मड़ई (ग्रामीण मेला) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता, ग्रामीण प्रतिनिधि तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।