करेरा: शिवपुरी में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: करेरा-भितरवार मार्ग से समोहा डैम तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
रविवार शाम करीब 5 बजे शिवपुरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करेरा-भितरवार मार्ग से समोहा डैम तक सड़क निर्माण की घोषणा की। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करेरा विधायक रमेश खटीक की मांग पर मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण को स्वीकृति दी।