गुना नगर: पीजी कॉलेज में एसपी कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण स्थल और वापसी की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह, एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पीजी कॉलेज में मतदान सामग्री वितरण स्थल एवं वापसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को लेकर अच्छी व्यवस्थाएं करने निर्देश दिए। मतदान दलों को परेशानी ना हो अतिरिक्त टेबल लगाने एवं टेबल पर समस्त सामग्री मतदान दलों को उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देशित किया।