बेतिया: अंतरराष्ट्रीय तस्कर 12 केजी चरस के साथ गिरफ्तार, बरामद चरस की कीमत करोड़ों में
आज 26 नवंबर बुधवार शाम करीब 5 बजे सदर डीएसपी विवेक दीप ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी मुख्य सड़क से 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।