मधेपुरा: मधेपुरा में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा संपन्न, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को दी विदाई
मधेपुरा में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास व शांतिपूर्वक माहौल में सम्पन्न हुई। शुक्रवार को बड़ी दुर्गा मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते नम आंखों से माता को विदाई दी। शहर के पूजा पंडालों में बुधवार व गुरुवार को देर रात तक भारी भीड़ रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल तैनात थे।