प्रतापगढ़: आमलीखेड़ा घाटी के पास कार हादसे में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत, दो अन्य कर्मचारी घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
प्रतापगढ़ से अरनोद की ओर जा रही वेन्यू कार RJ35 CA 3641 आमली खेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान दुर्गालाल नागर पिता मांगीलाल नागर, उम्र 40 वर्ष, निवासी रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़, हाल निवासी दलोट थाना सलामगढ़ के रूप में हुई है।