बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को पटककर मार डाला, खेत देखने गए थे तब किया हमला, कई गांवों में अलर्ट
बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा इलाके के ग्राम दोंद में रविवार रात एक दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर मार डाला। मृतक की पहचान जरहू राम नेताम के रूप में हुई है।यह हाथी पिछले चार दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र में घूम रहा था। इस दौरान उसने लोगों पर हमला करने के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया था। रविवार रात जब जरहू राम नेताम खेत देखने गया हुआ था