*अमरपाटन:* क्षेत्र के ग्राम जरियारी में पानी भरने के दौरान एक वृद्ध छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन वृद्ध को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार वृद्ध घर की छत पर बनी पानी की टंकी में पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे छत से नीचे आ गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें चोटें आई हैं।