मांझी: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बहन की शादी से पहले उजड़ा घर, सब कुछ जलकर राख
Manjhi, Saran | Apr 5, 2026 मांझी प्रखंड के ताजपुर स्थित फुलवरिया गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक परिवार की खुशियां पल भर में जलकर राख हो गई। फुलवरिया निवासी कृष्णा साहनी के घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। घर में रखें करीब 5 लख रुपए नगदी सहित सभी घरेलू सामान करीब 10 लख रुपए का समान जलकर राख हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।