औरैया: छतरपुर से बाइक द्वारा बद्रीनाथ-केदारनाथ दर्शन को जा रहे सवार चिरहुली के समीप हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर चिरहुली के समीप बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक चला रहे युवक को अचानक झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल