लोहरदगा: देवशयनी एकादशी पर लोहरदगा में निकली भगवान जगन्नाथ की घूरती रथ यात्रा, तीनों रथों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को लोहरदगा शहर भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर हो गया। अपराह्न लगभग 4:30 बजे शहर के ईस्ट गोला रोड स्थित मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक घूरती रथ यात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।