मैनपुरी: मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकली युवती फूट-फूटकर रोई, बोली- बेल से पहले छीन ली गई OMR शीट
मैनपुरी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्त होने के बाद एक महिला अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र के बाहर रोते हुए वीडियो और घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। युवती ने ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षक पर निर्धारित समय से पहले उसकी ओएमआर शीट छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित अभ्यर्थी का कहना है कि उसकी महीनों की मेहनत कुछ मिनटों की वजह से प्रभावित हो गई।