रांची में AIMIM की ओर से दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए तथा सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व प्रदेश महासचिव समीर अली ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। आबिद हुसैन ने मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून व पीड़ितों को मुआवजे की मांग रखी।