मांझी: माड़ीपुर कला गांव में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन
Manjhi, Saran | May 13, 2026 मांझी प्रखंड के माड़ीपुर कला गांव के लगभग 70 घरों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पेयजल मोबाइल चार्जिंग एवं दैनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज दर्जनों ग्रामीण समाज सेवी भृगुनाथ सिंह के नेतृत्व में ग्रिड पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।