बदनावर शासकीय महाविद्यालय में एक सर्व सुविधा युक्त हाईटेक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 7 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत आएगी।पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की मांग पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी मंजूरी प्रदान की है।