कटनी नगर: नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत माइंस में महिला एवं श्रमिकों को किया गया जागरूक, दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 23.07.2026 को चौकी निवार पुलिस द्वारा क्षेत्र स्थित माइंस परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।